न्यूयॉर्क के इस आलिशान बंगले में रहती हैं देसी गर्ल प्रियंका,

न्यूयॉर्क के इस आलिशान बंगले में रहती हैं देसी गर्ल प्रियंका,

बॉलीवुड में देसी गर्ल की इमेज बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में कम और न्यूयॉर्क में ज्यादा नजर आती हैं। हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी प्रियंका न्यूयॉर्क में भी एक बंगला खरीद चुकी हैं। उनका ये बंगला इतना आलिशान है कि देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर प्रियंका मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। यूएस मीडिया से लेकर इंडियन मीडिया में प्रियंका और निक के अफेयर के खूब चर्चे हैं। लेकिन इन दिनों वो निक की वजह से नहीं बल्कि अपने न्यूयॉर्क वाले घर को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका की न्यूयॉर्क बंगले की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके घर के फैन हो जाएंगे।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की राह पकड़ चुकी इंडियन स्टार प्रियंका चोपड़ा का ये घर बेहद खास है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पोर्टल पर प्रियंका चोपड़ा के इस घर की कुछ फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका का ये घर किसी सपनों के महल से कम नहीं है। लेकिन सच्चाई ये भी है कि उन्होंने इसे पाने के लिए काफी मेहनत की है। प्रियंका चोपड़ा का ये घर न्यूयॉर्क स्थित प्लश अपार्टमेंट में है। इसके दूसरे फ्लोर पर बॉलीवुड दीवा का ये आशियाना है।

खबरों के मुताबिक न्यूयॉर्क लौटते ही प्रियंका बॉयफ्रेंड निक जोन्स के साथ इस घर में शिफ्ट होने वाली है। सुनने में ये भी आया है कि निक प्रियंका से शादी का प्रस्ताव पहले ही रख चुके हैं लेकिन प्रियंका इस मामले में अभी सोच समझकर कदम उठाने की कोशिश में है।

हाल ही में प्रियंका और निक जब भारत आए थे तो दोनों की सगाई को भी लेकर काफी कयास लगाए गए थे। इन खबरों पर प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान प्रियंका ने सिर्फ निक के साथ ही नहीं बल्कि निक को अपने परिवार से भी मिलवाया और दोनों फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर भी गए। इसके बाद दोनों ही न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे। खबर ये भी थी कि दोनों इस महीने अंत तक सगाई कर सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up