अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए आए एक भारतीय डॉक्टर को होटल के स्वीमिंग पूल में चार महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया।
मीडिया की खबरों के मुताबिक जगदीप सिंह अरोड़ा (46) पर उनमें से दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है जबकि दो अन्य के आरोपों पर विचार किया गया। अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने आया अरोड़ा 28 जून को पूल में चार महिलाओं को गलत तरीके से छूने लगा।
पीड़ित महिलाओं में से एक 25 साल की लिथुएनिया की पर्यक ने बताया कि होटल के 57 वें फ्लोर पर ठहरी थी और घटना के दिन रात 9 बजे पूल में स्विमिंग के लिए आई। इस दौरान जब वो पुल में स्विम कर रही थी तब नोटिस किया कि अरोड़ा अपनी पत्नी के साथ थे। उसने बताया कि अरोड़ा उसके पीछे आकर उसे टच करने लगे। तब उसने अपने पति को बुलाया और घटना के बारे में सिक्योरिटी को भी बताया।
.
रात करीब 9.30 बजे एक 20 वर्षीय कोरिया की पर्यटक भी अरोड़ा की दूसरी शिकार बनी। पीड़िता के मुताबिक, उसने बताया कि पूल में उसके साथ उसका दोस्त मौजूद था और वे लोग पानी से फोटोग्राफ ले रहे थे। तभी अरोड़ा पानी के भीतर उसके शरीर को टच करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद अरोड़ा ने अपना हाथ खींच लिया और चलने लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद वो फिर आया और गलत तरीके से छूने लगा। महिला ने बताया कि वो उसकी दोस्त को भी टच करने लगा।
बचाव पक्ष की तरफ से अदालत में कहा गया कि अरोड़ा ने घटना के पहले शराब का सेवन किया था। अरोड़ा भारत में डॉक्टर हैं और उनकी 11 साल की एक बेटी भी है।
आरोपी ने कबूल किया कि उससे बड़ी गलती हुई है। उसने बताया कि भारत में उसकी साफ छवि है। घटना के बाद आरोपी की पत्नी और बेटी मुंबई वापस लौट गए। दोनों घटना के दौरान वहां मौजूद थे।
कोर्ट में पेशी के बाद जज ने आरोपी को दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया। बता दें कि कि सिंगापुर में छेड़खानी के लिए दो साल की जेल के साथ-साथ जुर्माना का भी प्रावधान है।