साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को लगेगा। इस दिन आषाढ अमावस्या होने के कारण यह दिन और भी खास है। हालांकि इस दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन आषाढ अमावस्या होने के कारण इस तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि 13 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 2021 का असर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट में दिखाई देगा। यहां जानें क्यो महत्वपूर्ण है आषाढ की अमावस्या:
1. आषाढ की अमावस्या के दिन पितृदेव का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन पितृों का श्राद्ध करना बहुत अच्छा रहता है। इसलिए इस दिन गरीबों को खाना खिलाने से बहुत पुण्य मिलता है।
2.इस दिन कार्लसर्प योग की पूजा भी अतिफलदायी होती है।
सूर्य ग्रहण का समय-
13 जुलाई अमावस्या पड़ने वाला सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे का होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सेकेंड से शुरू होगा और 8 बजकर 13 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा।