नेपाल में आज राष्ट्रपति चुनाव कराएं जा रहे हैं। इसके एक हफ्ते बाद ही उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव कराए जाएंगे। देश का नया राष्ट्रपति पहली महिला राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की जगह लेगा। यह चुनाव समय से पहले कराएं जा रहे हैं। नेपाल में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच सालों के लिए होता है, लेकिन इस बार ढाई साल बाद ही यह चुनाव कराए जा रहे हैं। इसका कारण पुरानी केंद्रीकृत राजनीतिक व्यवस्था को हटाने के बाद देश में नए संविधान के तहत पूर्ण संघवाद को लागू करने के लिए किया जा रहा है।
देश के निर्वाचन आयोग ने सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों से विचार करने के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की तारीख की घोषणा की थी। आयोग ने उम्मीदवारों के नामांकन के लिए सात मार्च की तिथि निर्धारित की थी। साथ ही मतगणना 13 मार्च को चुनाव संपन्न हो जाने के बाद आज ही शुरू हो जाएगी।
अभी देश की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और उप राष्ट्रपति नंद बहादुर पुन है। वे इन पदों के लिए अक्टूबर 2015 में चुने गए थे। लेकिन नया संविधान लागू होने के कारण कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराए जा रहे हैं।