मुंबई में आफत की बारिश: ठाणे में दीवार गिरने से एक की मौत,

मुंबई में आफत की बारिश: ठाणे में दीवार गिरने से एक की मौत,

ठाणे में भारी बारिश के कारण एक हाउसिंग सोसाइटी की चाहरदीवारी गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बीती रात शहर के घोडबंदर मार्ग के पाटलीपाडा इलाके में एक सोसाइटी की 30 फुट लंबी दीवार आस पास के मकानों पर गिर गई।

उन्होंने बताया कि इससे प्रकाश सखाराम वावले की घटनास्थल पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 29 वर्षीय एक महिला और 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदम ने बताया कि चाहरदीवारी के बगल से लगे चार घरों को नुकसान पहुंचा है व हीं दुर्घटनास्थल के नजदीक स्थित पांच घरों को खाली करा लिया गया है।

अंधेरी में गिरा फुटओवर ब्रिज का हिस्सा

मुंबई में आज सुबह पश्चिम रेलवे का फुटओवर ब्रिज अंधेरी पूर्व स्टेशन की तरफ गिर गया। एक हिस्सा ढहने से पश्चिम रेलवे की रेल सेवाएं बाधित हो गईं हैं। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।  आपदा प्रबंधन बल, दमकल कर्मी और अन्य एजेंसियां मलबे को साफ करने के काम में जुट गई हैं। शुक्र है कि हादसे के वक्त नीचे से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। वहीं पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने से शहर थम सा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up