घरेलू विवाद में पत्‍‌नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

घरेलू विवाद में पत्‍‌नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

झारखंड के रांची में रनिया थाना क्षेत्र के मानहातू गांव में पति अघनू मांझी ने अपनी पत्नी सुकरमनि देवी की टांगी से काटकर हत्या कर डाली। उसके कुछ देर बाद अघनू ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की शनिवार की रात की है।

जानकारी मिलने के बाद रनिया थाने की पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की शादी दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों आपस में लड़ने लगे थे। अघनू गांव में ही जलापूर्ति योजना में ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोग अघनू मांझी के घर उसे खोजने पहुंचे, तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद कोई आवाज नहीं आई तो रनिया पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस के पहुंचने के बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया, अंदर सुकरमनि का शव और कुल्हाड़ी थी। दूसरी ओर अघनू का शव और कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up