भारत दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बना गया है। सोमवार को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दुनिया भर के देशों में आयात किए गए हथियारों पर एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बान गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार हथियार आयात करने के मामले में भारत ने 24 फीसदी वृद्घि हुई है। यह बढोतरी 2008 से 2012 और 2013 से 2017 के बीच दर्ज की गई। साल 2013-17 के बीच में दुनिया भर में आयात किए गए हथियारों में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है।
भारत के बाद सउदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने भी भारी मात्रा में हथियार आयात किए हैं। भारत ने 2013-17 के बीच सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे। भारत द्वारा कुल खरीदे गए हथियारों में रूस से 62 फीसदी, अमेरिका से 15 फीसदी और इजराइल से 11 फीसदी हथियार शामिल हैं।
रूस और इजराइल से हथियार खरीदने के मामले में भारत पहले नंबर पर है। अमेरिका के साथ अपने कूटनीतिक रिश्ते बेहतर करने के लिए भारत ने अमेरिका से 2013-17 के बीच में 15 बिलियन डॉलर(97000 करोड़ से ज्यादा) के हथियार खरीदे हैं, जो कि साल 2008-12 के मुकाबले 557 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं चीन दुनिया के पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातकों के रूप में सामने आया है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी भी हथियारों के बड़े निर्यातक हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन का सबसे बड़ा ग्राहक पाकिस्तान है, जो चीन से 35 फीसदी हथियार लेता है, वहीं बांग्लादेश 19 फीसदी।