जब प्री-इंगेजमेंट के दौरान श्लोका ने छुए ननद के पैर,

जब प्री-इंगेजमेंट के दौरान श्लोका ने छुए ननद के पैर,

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी फ्रेंड श्लोका मेहता से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले 28 जून को अंबानी हाउस एंटिला में उनकी प्री-इंगेजमेंट पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने भी शिरकत की। शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और प्रियंका से लेकर निक जोन्स तक पार्टी में शरीक हुए। प्री-इंगेजमेंट फंक्शन पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इसमें भाई आकाश और भाभी श्लोका मेहता का वेलकम करने के लिए ननद ईशा अंबानी आगे आईं। इस दौरान उन्होंने दोनों की नजर उतारी और उनके ऊपर जल का छिड़काव किया। ये सब होते ही श्लोका ने एकदम से अपनी ननद के पैर छू लिए। श्लोका का पैर छूने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। श्लोका के पैर छूते ही ईशा अंबानी एकदम से उन्हें गले लगा लेती हैं। वीडियो में नीता अंबानी भी वहीं खड़ी नजर आ रही हैं।

बता दें कि 24 मार्च को गोवा में आकाश और श्लोका की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। 27 जून को एंटिला हाउस में प्री-मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन रखा गया था, इसमें भी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें ट्रेंडिंग कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स भी शामिल थे। दोनों की सगाई सेरेमनी 30 जून को रखी गई है। फिलहाल शादी की तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है इस साल के आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up