जुलाई की शुरुआत में ही बंद हो जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं

जुलाई की शुरुआत में ही बंद हो जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं

करीब दो महीने तीर्थयात्रियों को हेली सेवा से वंचित रहना पड़ेगा। बरसात को देखते हुए केदारघाटी से हेली सेवाएं वापस लौट रही हैं। जुलाई महीना शुरू होते ही सभी हेली कंपनियां महानगरों की ओर लौट जाएंगी। अब तक चार हेली सेवाएं बंद हो चुकी हैं।

इस बार केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के करीब 5 दिन बाद पवनहंस, पिनैकल, हैरिटेज, आर्यन, ऐरो क्राप्ट, यूटी एयर, ग्लोबल वैक्ट्रा, हिमालय हेली, ट्रांस भारत आदि कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की। दो महीने के दौरान हेली सेवाओं ने केदारनाथ के लिए 12249 उड़ानें भरी। इनसे 67928 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे, जबकि 54285 तीर्थयात्री वापस लौटे। अब बरसात शुरू होते ही हेली सेवाओं ने केदारघाटी से वापस लौटना शुरू कर दिया है। जुलाई प्रथम सप्ताह तक सभी कपंनियां वापस लौट जाएंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up