देश के वो 10 शहर जो हैं महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित

देश के वो 10 शहर जो हैं महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित

लगातार बढ़ते अपराध के चलते महिलाओं की सुरक्षा आज बड़ी चिंता का विषय हो गया है। हालांकि, इस दिशा में कई प्रयास भी किए गए हैं लेकिन वो सारे नाकाफी ही दिखाई दे रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइये जानते हैं वो दस शहर जो महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माने गए हैं (हालांकि, इसमें किसी को रैंक नहीं दिया गया है) –

मध्य प्रदेश की राजधानी जिसे सिटी ऑफ लेक के नाम भी जाना जाता है। यह महिलाओं के खिलाफ होनेवाले सबसे ज्यादा अपराध के चुनिंदा 10 शहरों में शामिल है। यहां रेप के 26.3 फीसदी मामले जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध 41.8 फीसदी दर्ज किया गया था।

दुर्ग भिलाईनगर में भिलाई स्टील प्लांट समेत कई हाउसिंग स्टील प्लांट्स यहां पर हैं। यह छ्त्तीसगढ़ राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। यहां पर बलात्कार समेत महिलाओं के खिलाफ अपराध 16.7 फीसदी जबकि यौन उत्पीड़न के 36.7 फीसदी मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र का औरंगाबाज एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। यहां की अजंता गुफाओं को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। हर साल पर्यटकों की संख्या में यहां इजाफा हो रहा है। लेकिन, लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के बावजूद यहां पर महिलाओं की सुरक्षा में भारी कमी है। यहां पर महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के 82.6 फीसदी जबकि बलात्कार के 15.8 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

देश की राजधानी दिल्ली से सटा फरीदाबाद हरियाणा का औद्योगिक शहर है। लेकिन, यहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के 22.2 फीसदी जबकि उत्पाड़न के 20 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

यह एक ऐसा शहर है जिसका ऐतिहासिक रूप से खास महत्व है। यहा कई दर्शनीय स्थल हैं जैसे ग्वालियर फोर्ट, सन टेंपल, सिंधिया पैलेस, महराज बाडा आदि। लेकिन, ग्वालियर मध्यप्रदेश का वो शहर है जहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और उत्पीड़न के काफी मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर बलात्कार के 23.7 फीसदी जबकि उत्पीड़न के 40.4 फीसदी मामले सामने आए।

राजस्थान की संस्कृति और यहां के रिवाजों का प्रतिनिधित्व करनेवाला शहर जोधपुर में कई राजा महाराजाओं के किले, पैलेस और मंदिर है जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि, यह शहर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अभी पीछे है। यहां पर 13.1 फीसदी बलात्कार के मामले जबकि 33.7 फीसदी उत्पीड़न के मामले सामने आए।

राजस्थान का यह शहर कोटा चंबर नदी के किनारे बसा हुआ है। लेकिन, यहां पर महिलाओं के खिलाप अपराध के काफी मामले हैं। यहां बलात्कार के 20 फीसदी जबकि उत्पीड़न के 24.5 फीसदी मामले सामने आए।

खूबसूरत हथकरघा की बड़ी मार्केट के लिए जाने जानेवाला रायपुर को देश के 10 महिलाओं के खिलाफ सबसे असुरक्षित शहरों में गिना जाता है। यहां पर बलात्कार के 19.4 फीसदी जबकि उत्पीड़न के 17 फीसदी मामले सामने आए।

जबलपुर को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। लेकिन, जबलपुर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में विफल रहा है। यहां पर बलात्कार के 21.3 फीसदी जबकि उत्पीड़न के 32.8 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

देश की राजधानी दिल्ली देश के अन्य महानगरों की तुलना में महिलाओं के खिलाफ होनेवाले अपराध में अव्वल नंबर पर है। यहां महिला के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार, पति और उसके रिश्तेदार की तरफ से किया जानेवाला क्रूरता, अपहरण और भगाकर ले जाना और बलात्कार जैसी घटनाएं हर रोज सामने आती हैं। इसके चलते इसे रेप कैपिटल तक कहा जाने लगा है। दिल्ली में क्राइम रेट 182.1 है जबकि 77.2 है राष्ट्र का औसत क्राइम रेट।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up