बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह बारिश के बाद यहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है। नोएडा में काफी तेज़ बारिश हुई है।

इससे पहले, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश का अनुमान लगाया था।  मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के बाद दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली एनसीआर के लोग अब इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले दिनों कई बार मौसम बदला और बारिश का आसार बना लेकिन सिर्फ आंधी आकर रह गई। ऐसे में शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की संभावना जताई जा रही थी।

.

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार देर शाम बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बारिश की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में आर्द्रता का स्तर भी 8० फीसदी दर्ज किया जाएगा जिससे उमस से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वायुमंडल में चक्रवाती स्थिति की वजह से कई जिलों में बारिश हुई है। इसका असर अभी अगले एक दो दिनों तक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ  का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ  के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 21़ 1 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up