नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में बिजी अर्जुन कपूर आज अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर, बहन खुशी और डैड बोनी कपूर के साथ अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुए। श्रीदेवी के देहांत के बाद ये अर्जुन कपूर का पहला बर्थडे है, जिसे जाह्नवी और खुशी के साथ मना रहे हैं। देर रात जुहू स्थित घर में अर्जुन ने बहनों के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इससे पहले भी कई बार जाह्नवी, बोनी को अर्जुन के घर के बाहर देखा जा चुका है। बीते दिनों खबर थी कि अर्जुन बहन अंशुला के साथ बोनी कपूर के घर की शिफ्त हो जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर परिवार के काफी करीब आ गए हैं और अपने भाई होने का फर्ज पूरी तरह से निभा रहे हैं।
इतना ही नहीं, रात में अर्जुन घर के बाहर फोटोज के लिए आए और बाहर खड़े कैमरा पर्सन्स को धन्यवाद कहते हुए कुछ पोज दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ इंग्लैंड में अपने आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग से फ्री होकर अर्जुन हाल ही में मुंबई लौटे हैं। वहीं, जाह्नवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क के प्रमोशन में बिजी है। ईशान खट्टर के साथ फिल्म में डेब्यू करने जा रही जाह्नवी पूरे मन से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।