उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगी आपके घर की सीढ़ियां

उन्नति के रास्ते पर ले जाएंगी आपके घर की सीढ़ियां

घर की सीढ़ियां हमारी सफलता की सीढ़ियां भी बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमानुसार अगर इन्हें बनाया जाए तो परिवार उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। घर में सीढ़ियों को यदि सही दिशा में न बनाया गया हो तो यह गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। घर की सीढ़ियां परिवार में कमाने वाले की आमदनी पर प्रभाव डालती हैं।

सीढ़ियों को कभी भी उत्तर दिशा में न बनाएं। सीढ़ियों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा भी ठीक नहीं है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में सीढ़ियां बना सकते हैं। मकान में सीढ़ी दक्षिण दिशा में होना शुभ माना जाता है। सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए। सीढ़ियां हमेशा दाईं ओर मुड़नी चाहिए। जो लोग ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और किराएदार को ऊपरी मंजिल पर रखते हैं तो मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियों का निर्माण नहीं करना चाहिए।

सीढ़ियों के आरंभ और अंत में द्वार बनवाएं। सीढ़ियों के स्टेप्स न तो अधिक बड़े होने चाहिए और न ही अधिक छोटे। सीढ़ियों के नीचे रसोईघर या बाथरूम नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। सीढ़ियों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। घर की सीढ़ियों के नीचे कभी जूता-चप्पल या कूड़ा-करकट नहीं रखना चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up