तीन मिनट पहले लंच पर गया तो काट ली सैलरी

तीन मिनट पहले लंच पर गया तो काट ली सैलरी

जापान की एक कंपनी ने अजीब वजह से अपने कर्मचारी की सैलरी काट ली। कर्मचारी की सिर्फ इतनी गलती थी कि वह लंच के लिए तीन मिनट पहले चला गया। जापान में यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है। लोग कर्मचारी का बचाव करते हुए कंपनी का विरोध कर रहे हैं।
कर्मचारी जापान के शहर कोब में वॉटरवर्क्स ब्यूरो में काम करता है। लंच ब्रेक दोपहर एक बजे से शुरू होता है, लेकिन वह 12:57 पर ही चला गया। इस बारे में जैसे ही कंपनी के बॉस को पता चला कि कर्मचारी तीन मिनट पहले ही लंच करने जा चुका है तो उन्होंने सजा देने के लिए बैठक बुलाई। बैठक के बाद कर्मचारी से माफी मांगने और आधे दिन की सैलरी काटने का फरमान सुनाया गया।

कंपनी प्रवक्ता के मुताबिक, कर्मचारी ने सात महीनों के दौरान 26 बार तय समय पहले लंच ब्रेक लिया था। जो हुआ वो काफी गलत हुआ। इसके लिए हम शर्मिंदा हैं। कंपनी ने इस तरह का नियम बनाया है कि कर्मचारी काम पर ध्यान दें और हर काम समय पर करें। जापान में यह मामला काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, ये क्या पागलपन है, उनका क्या जो स्मोकिंग के लिए अपनी डेस्क छोड़ते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इसका क्या मतलब है, क्या कोई बाथरूम जाने के लिए भी अपनी डेस्क से नहीं उठेगा।
इससे पहले भी निकाला था कर्मचारी
इससे पहले भी इस कार्यालय ने अपने एक कर्मचारी को निकाला था। वो काम के दौरान बार-बार लंच खरीदने के लिए बाहर जाता था। ऑफिस के मुताबिक, कर्मचारी छह महीनों के दौरान 55 घंटों के लिए गायब रहा था, जिसके बाद उसे निकाल दिया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up