रास्ता न देने पर महिला ने ऑटो चालक को मारी गोली

रास्ता न देने पर महिला ने ऑटो चालक को मारी गोली

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर गुरुग्राम में एक महिला द्वारा ऑटो ड्राइवर को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो चालक को गोली मारने आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि ऑटो ड्रावर एक संकरी गली पर ऑटो खड़ा कर किसी को फोन कर रहा था। महिला स्कूटर से थी तो उसने ऑटो वाले से रास्ता मांगा। इसी बात पर लेकर दोनों से बहस हो गई। महिला ने गुस्से में आकर ऑटो चालक को गोली मार दी। 35 वर्षीय महिला की पहचान सपना नाम से हुई है। जबकि ऑटो चालक का नाम सुनील कटारिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं।  महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना बुधवार की है। सपना अपने घर से स्कूटर लेकर निकली थी तभी रास्ते में सुनील अपना ऑटो पार्क किए मिल गया। सपना ने सुनील से ऑटो किनारे लगाने के लिए बोला जिससे कि दूसरे वाहन निकल सकें। इसी बात को लेकर दोनों से बहस हो गई। झगड़ा होते देख मुहल्ले वाले निकल आए और दोनों बीच  बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। इसी दौरान महिला अपने घर गई और वहां देशी पिस्टल लेकर फिर आई। यहां पहले से मौजूद सुनील को गोली मार दी। सुनील गोली के गंभीर नुकसान को बचा गया लेकिन घायल हो गया।

घटना के बाद सुनील को इलाज लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा पिस्टल दूसरे शख्स की थी जो महिला के ही पड़ोस में रहता है। महिला और वह पिस्टल का मालिक दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं और बुलंदशहर के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

सपना द्वारा पिस्लट में गोली भरने और गोली मारने का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया। तस्वीर में सपना साफ दिख रही है उसके हाथ में बंदूक सा कुछ है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up