दर्दनाक! विवाह से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी

दर्दनाक! विवाह से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी

कुर्साकांटा के चिकनी गांव से विवाह के बाद लौट रही बारातियों की एक गाड़ी मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सुकसेना के पास एक पेड़ से टकराने के बाद तलाब में जा गिरी। गाड़ी में करीब दस बच्चे सवार थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। बाकी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले बच्चों में गोलू कुमार (8), रिंकी कुमारी(9), करन कुमार(11), मिथुन कुमार (7),अजय कुमार (12) और नीतीश ऋषिदेव (14) शामिल हैं।

बताया  जा रहा है कि बाराती रानीगंज के डोरिया गांव से कल रात चिकनी गई थी। आज सुबह लौट रही थी। एक गाड़ी में बच्चे थे। लोगों का कहना है कि आम चुनने के लिए सड़क पर आए किसी बच्चे को बचाने के क्रम में गाड़ी पेड़ से टकरा गई और पास के ही एक तालाब में गिरी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है। अफरातफरी की स्थिति है।

मृतक बच्चों की सूची

1. उदित कुमार (10) पिता विकाश सिंह
2. नैना कुमारी (08) पिता विकाश सिंह
3. मिथुन कुमार (10) पिता दिनेश्वर सिंह
4. करण कुमार (10) पिता सुकदेव सिंह
5. नीतीश ऋषिदेव (14) पिता गोपाल ऋषिदेव
6. अजय कुमार (14) राजीव सिंह सभी रानीगंज के डोरियारे मिर्जापुर का रहनेवाला था।

घायल
मोलू कुमार (10) मिथिलेश कुमार सिंह जिसे गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up