पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

क्वांटिकों विवाद के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। इस वीडियो को प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा की पांचवी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पिता के साथ प्रियंका के कई अनसीन चाइल्डहुड फोटोज हैं। प्रियंका इस वीडियो में गाना गाती हुई भी नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपने पापा के प्रति प्यार जताते कहती हैं कि मैं अपने पिता के काफी क्लोज थीं वे मेरे सुपरहीरो थे। पापा बहुत टैलेंटेड और लविंग पर्सन थे। वह मेरे जीवन का आदर्श थे। मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं…. वह बहुत ही आत्मविश्वासी थे।

उन्हें मिस करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और भी शेयर किया है जिसका कैप्शन में लिखा, ‘पांच साल बीत गए, मिस यू डैड।’

बता दें कि प्रियंका के पिता का निधन 10 जून 2013 मे कैंसर की बीमारी से हुई थी। उस समय वह 63 साल के थे। वहीं प्रियंका के करियर की बात करें तो वह हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह काफी नाम कमा रही हैं। प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up