लोगों का पसंदीदा सीरियल कौन बनेगा करोड़पति बहुत जल्द एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। केबीसी सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन खुल चुकी हैं। और ऑडिशन की प्रकिया तक पहुंचने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवा कर सवालों के जवाब देने जरूरी हैं। अब तक इसके लिए तीन सवाल पूछे जा चुके हैं और केबीसी रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल विराट-अनुष्का की जिंदगी की जुडा़ है। रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल किया गया कि विराट और अनुष्का की शादी किस देश में हुई थी। ऑप्शन के तौर पर स्पेन, ग्रीस, मालदीव और इटली का नाम दिया गया। आप इस सवाल का जवाब 9 जून रात 8:30 बजे तक दे सकते हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल राम कपूर के सीरियल ‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ के प्रीमियर के दौरान पूछा गया था। खबरों की मानें तो केबीसी का सीजन 10 सलमान खान के 10 का दम के बाद शुरू होगा। इस बार भी पिछली बार की तरह कम एपिसोड होंगे।
केबीसी में हॉट सीट तक जाने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, और शो में पूछे गए सवालों के जावब देने होंगे। केबीसी में रजिस्टर करने के लिए इस लिंक https://kbcliv.in/online-registration/ पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे दिए गए गूगल फॉर्म में अपना नाम, जेंडर, उम्र आदि भरें। फॉर्म भरने के बाद आपके बाद कंर्फमेशन के लिए एक मैसेज या मेल आएगा। इतना ही नहीं आप केबीसी ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद दूसरे राउंड में यूजर को टीवी पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने होंगे। आप अपनी योग्यता https://kbcliv.in/eligibility-check-for-kbc-hotseat-play-now पर चेक कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट यूजर को अथॉरिटी की ओर से कंफर्म करने के लिए एक मैसेज भेजा जाएगा, जिसके बाद व्यक्ति ऑडिशन के लिए जा सकता है।