WBCHSE Result 2021, West Bengal HS Result 2021- वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (WBCHSE) ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। रिजल्ट wbbse.org व wbresults.nic.in देखे जा सकते हैं। WB HS Result 2021 का आयोजन 27 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किया गया था। WBBSE Madhyamik result 2021 (10th class) की घोषणा 6 जून को की गई।
यूं चेक करें WBCHSE Results 2021
Step 1: wbbse.org या wbresults.nic.in पर लॉग इन करें।
Step 2: WBCHSE Results 2021 या West Bengal Higher Secondary Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
Step 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।
जानिए कैसा रहा था 10वीं का रिजल्ट
कुल 85.49 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। संजीविनी देबनाथ ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर सरशेंदु साहा और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मयूराक्षी साहा, निलाबजा दास और मृणमोय मंडल रहे हैं। लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर रहा है। राज्य में ईस्ट मिदनापुर जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। यहां 96.13 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके बाद वेस्ट मिदनापुर दूसरे और कोलकाता तीसरे स्थान पर रहा है। इस वर्ष 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 8,99,564 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राएं थीं।