एमएसएस के बच्चा सिंह समेत दो गिरफ्तार

एमएसएस के बच्चा सिंह समेत दो गिरफ्तार

नक्सली संगठन को बढ़ावा देने के आरोप में प्रतिबंधित मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) महासचिव बच्चा सिंह और सचिव दीपक कुमार महतो को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी कार्तिक एस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी चंदनकियारी थाने के सियालजोरी से हुई हुई है। गिरफ्तार लोगों पर नक्सलियों की गतिविधियों में मदद करने और लेवी वसूलने का आरोप है। दोनों के खिलाफ झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा पूर्व में ही इनके ठिकाने डीवीसी आवासीय कॉलोनी के आवास संख्या 4 बी/01 को सील किया जा चुका है। गिरफ्तार नक्सली नेता बच्चा सिंह बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के मिशनहाट निवासी है, जबकि दीपक महतो बालीडीह के शिबूटांड़ का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि संगठन स्थापना काल से ही प्रतिबंधित है। नक्सलियों ने पुन: मजदूर एकता संघ व मजदूर एकता मंच नाम से संगठन बनाया है, जिसके अध्यक्ष क्रमश: जोधी महतो, मनोज महतो बनाए गए है।
इन मामलो में पुलिस को थी तलाश : एसपी कार्तिक एस ने बताया बच्चा सिंह के खिलाफ बोकारो थर्मल, गोमिया, गिरिडीह तथा कतरास थाने में केस दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up