दुष्कर्म के मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल

दुष्कर्म के मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल

राज्य पुलिस महिला और नाबालिगों के साथ हिंसा के मामलों को लेकर गंभीर है। सीआईडी के द्वारा 1000 कांडों के स्पीडी ट्रायल के चयन का काम पूरा कर लिया गया है।

सीआईडी ने स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी कांडों की सूची व उनसे जुड़ी जानकारी गृह विभाग को भेज दी है। राज्य भर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के 140 कांडों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है। इन मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद चार्जशीट हो चुकी है। दुष्कर्म के 37 मामलों का चयन भी स्पीडी ट्रायल के लिए हुआ है। डायन- बिसाही हत्या के 17 मामलों में सीआईडी स्पीडी ट्रायल कराएगी।

किस तरह के केसों का हुआ चयन

चयन स्पीडी ट्रायल के लिए हत्या के 116, डकैती की 34, लूट की 37, आर्म्स एक्ट के 326, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 13, नक्सल संबंधी 65, रंगदारी के 9, विविध अपराध के 119 मामलों का चयन हुआ है।

सीआईडी में मैराथन समीक्षा के बाद वैसे केसों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है, जिन मामलों में अपराधी जेल में हैं, साथ ही उनके खिलाफ पुख्ता व वैज्ञानिक सबूत हैं।

रांची धनबाद के 100-100 केस चयनित
स्पीडी ट्रायल के तहत जमशेदपुर के सर्वाधिक 104 कांडों का चयन किया गया है। रांची, धनबाद के 100-100 कांडों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है। रांची जोन के खूंटी जिले के 30 गुमला के 31, लोहरदगा के 20, सिमडेगा के 20, कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर के 104 मालों का चयन किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up