दक्षिण कोरिया ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच दोबारा वार्ता की संभावना

दक्षिण कोरिया ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच दोबारा वार्ता की संभावना

दक्षिण कोरिया ने अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच शिखर वार्ता को रद्द किए जाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद इसके दोबारा होने के संकेत मिलने पर प्रसन्नता जताई है।

प्रेसीडेंशियल ब्लू हाउस (राष्ट्रपति भवन) के प्रवक्ता किम इयूई गियोम ने कहा, ” उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच शिखर वार्ता होने के पुन : संकेत मिलना काफी सुखद है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कल अचानक रूख बदलते हुए संकेत दिये कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है। इससे पहले ट्रंप ने इस वार्ता को रद्द कर दिया था।

गौरतलब है कि मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिए कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को इस वार्ता को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उत्तर कोरियाई अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर रहा है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘ हम देखते हैं कि क्या होता है। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। उनकी इसकी (बातचीत) बहुत इच्छा है। हम भी इसे करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है।’

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up