PM मोदी आज जाएंगे झारखंड

PM मोदी आज जाएंगे झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सिंदरी और रांची आएंगे। इस दौरान वे झारखंड को 27,212 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पीएम सिंदरी खाद कारखाना शुरू करने के अलावा अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उनके आने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रधानमंत्री रांची में दस जिलों के उपायुक्तों से भी रू-ब-रू होंगे।

पीएम का मुख्य कार्यक्रम सिंदरी में है। प्रधानमंत्री यहां बंगाल से आएंगे। वे हेलीकॉप्टर से सिंदरी पहुंचेंगे। वहां उनके स्वागत के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दो घंटे का होगा कार्यक्रमः प्रधानमंत्री का सिंदरी में दो घंटे का कार्यक्रम है। वे 3.30 बजे सिंदरी आएंगे और 5.30 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का भाषण होगा। राज्य सरकार की उपलब्धि पर 10 मिनट की फिल्म दिखायी जाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपना विचार रखेंगे। इसके बाद शिलान्यास व अन्य कार्यक्रम होंगे। अंत में प्रधानमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे। मोदी का संबोधन लगभग 40 मिनट का होगा।

पतरातू और देवघर में रहेंगे वरिष्ठ नेताः मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंदरी से ऑनलाइन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पतरातू में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और स्थानीय विधायक वहां रहेंगे। देवघर में राज्य सरकार के मंत्री राज पालिवाल, लुईस मरांडी और रणधीर सिंह के अलावा सांसद निशिकांत दूबे समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
रांची एयरपोर्ट पर रुकेंगे एक घंटा : प्रधानमंत्री सिंदरी से रांची हेलीकॉप्टर से आएंगे। वे रांची हवाई अड्डे पर एक घंटा रुकेंगे। उनके साथ ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी सिंदरी से आएंगे। रांची हवाई अड्डे पर राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, सरयू राय व नीरा यादव के अलावा अन्य अधिकारीगण स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री का टाइम लाइनः
सिंदरी सभा स्थल पर आगमन- 3.30
सिंदरी से रांची के लिए रवाना-5.30
रांची हवाई अड्डे पर आगमन-6.15
उपायुक्तों के साथ बैठक – 6.20
रांची हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान-7.30

झारखंड को प्रधानमंत्री क्या-क्या देंगे सौगात
-18,668 करोड़ रुपए की लागत से पतरातू में पावर प्लांट
-7 हजार करोड़ रुपए की लागत से सिंदरी खाद कारखाना
-रांची को रसोई गैस पाइप लाइन की सौगात
-1103 करोड़ रुपए की लागत से देवघर में एम्स
-441 करोड़ रुपए की लागत से देवघर में एयरपोर्ट
-झारखंड में 250 जन औषधि केंद्रों की स्थापना पर एमओयू
-सीसीएल के विभिन्न प्रोजेक्ट के प्रभावित लोगों को नियुकि्त पत्र

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up