भारत में अरबपतियों की संख्या होगी 3 गुनी,

भारत में अरबपतियों की संख्या होगी 3 गुनी,

भारत में अगले एक दशक में अरबपतियों की संख्या तीन गुना होगी। एफ्रोएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अभी देश में 119 अरबपति हैं और यह संख्या 2027 तक बढ़कर 357 हो जाएगी। वर्ष 2027 तक अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति (884) और उसके बाद चीन में 697 अरबपति होंगे। अरबपति या बिलिनेयर उन व्यक्तियों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर या इससे ज्यादा होती है।

इन देशों में भी धनकुबेर बढ़ेंगे
दुनिया के जो दूसरे देश अरबपतियों की होड़ में शामिल होंगे, उनमें  रूस(142), ब्रिटेन(113), जर्मनी (90) और हांगकांग (78) शामिल हैं।

दुनिया में दौलत 50 फीसदी बढ़ जाएगी
अगले एक दशक में वैश्विक संपत्ति में 50 फीसदी वृद्धि होने की उम्मीद है। यह 2027 तक बढ़कर 321 खरब डॉलर हो जाएगी। दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ रहे पूंजी बाजार में श्रीलंका, भारत, वियतनाम, चीन और मॉरीशस जैसे देश रहेंगे।

क्यों बढ़ रहे हैं अरबपति 
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था
शिक्षा, हेल्थकेयर और मीडिया क्षेत्र में बड़ा उछाल
आईटी सेक्टर ने कई कंपनियों को बुलंदियों पर पहुंचाया
कारोबारी माहौल सुधरने,स्टार्टअप को प्रोत्साहन का असर
वालमार्ट-फ्लिपकार्ट जैसी एफडीआई डील से बढ़ी संपत्ति

एक तस्वीर ऐसी भी 
-73% संपत्ति भारत की सिर्फ एक फीसदी लोगों के पास
-14% गरीब दर शहरी क्षेत्र में
-25% गरीब दर ग्रामीण क्षेत्र में
-92% वयस्क आबादी के पास 6.5 लाख रुपये से कम संपत्ति

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up