प्रगति मेहता की पत्नी ने की आत्महत्या

प्रगति मेहता की पत्नी ने की आत्महत्या

जदयू प्रदेश महासचिव प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी ने बीती रात्रि गिद्धौर स्थित आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जदयू प्रदेश महासचिव की पत्नी खुशबू कुमारी मंगलवार की रात्रि पंखे से लटककर आत्महत्या आत्महत्या कर ली। वहीं उनके परिजनों ने बताया कि रात में दोनों पति पत्नी एक साथ बैठक खाना खाया। सुबह जब उनके परिजनो ने घर के कमरे  में खुशबू को पंखे से लटका देखा तो हतप्रभ हो गये।

वहीं प्रगति मेहता ने बताया कि दोनों पति पत्नी एक साथ कमरे में सोये हुए थे कि अचानक वो कब दूसरे कमरे में चली गई पता भी नही चला। और जब सुबह नींद खुली तो देखा कि पत्नी खुशबू कमरे में पंखे से लटकी हुई है। बताते चले कि जदयू नेता प्रगति मेहता की शादी 04 साल पहले समस्तीपुर के मौहिदीनगर के अरुण मेहता की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। वही प्रगति मेहता को एक डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी भी है। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up