Google ने डूडल बनाकर याद किया महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को

Google ने डूडल बनाकर याद किया महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को

देश के महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की 246वीं जयंती पर गूगल ने उन्हें याद किया है। गूगल ने डूडल बनाकर राजा राम मोहन राय को श्रद्धांजली दी है।  22 मई 1772 को बंगाल के राधानगर, हुगली, में राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था।

राजा राममोहन राय ने सती प्रथा जैसी भारतीय समाज में फैली बुराइयों का न सिर्फ विरोध किया बल्कि सती प्रथा का निवारण करने का श्रेय भी राजा राम मोहन राय को ही जाता है। राजा राम मोहन राय को भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। 15 वर्ष की आयु में उन्होंने बंगाली, संस्कृत, अरबी और फ़ारसी भाषा सीख ली थी और 17 साल की उम्र में उन्होंने मूर्ति पूजा का विरोध किया।

1828 में उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की थी। एक समाज सुधारक के रुप में भारतीय समाज के विकास के लिए हमेशा याद किया जाता है। भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है।  वह ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता और बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up