बॉलीवुड में फिल्म ‘जन्नत’ से पहचान पानी वाली एक्ट्रेस सोनम चौहान आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम का जन्म 16 मई 1985 को बुलंदशहर में हुआ था। सोनम ने साल 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था, सोनम ऐसी पहली भारतीय महिला थीं, जिनको ये अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें सबसे पहले हिमेश रेशमिया की एल्बम ‘आपका सुरुर’ में देखा गया था। बॉलीवुड में उन्हें पहली फिल्म इमरान खान के साथ साल 2008 में मिली। इमरान के साथ उन्होंने जन्नत में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
बता दें कि सोनल का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ा जा चुका है। बीते साल सोनल का नाम भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहा। कई बार दोनों को साथ में पार्टी में स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं, सोनम का नाम नील नितिन मुकेश और माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा जा चुका है। सलमान खान के भाई अरबाज के साथ भी सोनल के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी।