यात्रीगण कृपया ध्यान दें,

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,

रेलयात्री सिर्फ ट्रेनों की लेटलतीफी से ही नहीं बल्कि निरस्तीकरण से भी खासा परेशान हैं। बीते 13 दिनों में 17 ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। साथ ही रोजाना लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें चार से 10 घंटे तक लेट रही हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से 15 हजार यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। दो हजार यात्रियों की लिंक ट्रेन छूट गई।
ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण को लेकर जब यात्रियों से बातचीत की गई तो यात्रियों ने रेल प्रशासन को जमकर कोसा। उनका कहना था कि एक तो ट्रेन समय पर नहीं चल रही है और बीच-बीच में ट्रेन निरस्त कर दे रहे हैं। अवध-असम में दो महीने पहले आरक्षण करा चुके मनमोहन मिश्र को जब शनिवार को अचानक पता चला कि उनकी ट्रेन निरस्त हो गई है तो वह परेशान हो गए। उनकी परेशानी यह ज्यादा नहीं थी कि ट्रेन निरस्त हो गई बल्कि अब दोबारा कन्फर्म बर्थ कैसे मिलेगा। उनका कहना था कि अगर रेलवे ट्रेन निरस्त करता है तो सम्बंधित यात्रियों को उसके अगले दिन के ट्रेन में कन्फर्म बर्थ मुहैया कराए। उधर जानकारों का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी अभी तीन महीने तक जारी रहेगी।

सात गुना अधिक यात्रियों ने रद्द कराया टिकट 
2017 के अप्रैल में जहां पूरे महीने विभिन्न कारणों से 1800 के करीब यात्रियों ने टिकट निरस्त कराया था वहीं इस साल अप्रैल में ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण की वजह से यात्रा न कर पाने वाले यात्रियों की संख्या सात गुना बढ़ गई है। इससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

शनिवार को लेट हुईं और निरस्त हुई ट्रेनों की सूची
निरस्त    15909 अवध असम एक्सप्रेस
ये ट्रेनें हुईं लेट
12554 वैशाली एक्सप्रेस    3 घंटे
11123 ग्वालियर-बरौनी    5 घंटे
11124 बरौनी-ग्वालियर    6 घंटे
19039 अवध एक्सप्रेस    7 घंटे
12542 एलटीटी एक्सप्रेस        4 घंटे
12557    सप्तक्रांति एक्सप्रेस    2 घंटे
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस    4 घंटे

एक मई से रद्द हुई ट्रेनों की स्थिति
गोरखपुर से बनकर जाने वाली
15005 गोरखपुर-देहरादून    6 मई
12587 गोरखपुर-जम्मू        7 मई
12529 गोरखपुर-पुणे        9 मई
12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद    9 मई
12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस    9 मई
12591 गोरखपुर-यशवंतपुर    9 मई

गोरखपुर से गुजरने वाली ट्रेनें
12523 न्यू जलपाईगुड़ी        8 मई
14674 शहीद एक्सप्रेस        8 मई
14673 शहीद एक्सप्रेस             10 मई
15909 अवध-असम            8 मई
15910 अवध-असम            11 मई
11124 ग्वालियर-बरौनी        8 मई
11123 बरौनी-ग्वालियर        9 मई
15211 जननायक एक्सप्रेस        7 मई
15212 जननायक एक्सप्रेस        9 मई
15909 अवध-असम            12 मई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up