कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 224 सीटों में से 222 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है।वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद राजाराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया। आर आर नगर सीट पर वोटिंग अब 28 मई को होगी और इस सीट का नतीजा 31 मई को घोषित किया जाएगा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जिस पर सभी मतदाताओं की नजर रहने वाली है। इन सीटों को उनके उम्मीदवारों के कारण काफी अहम माना जा रहा है। यहां हम आपको ऐसी 10 सीटों के बारे में बता रहे हैं, जिसपर सभी की नजरें रहेंगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चामुंडेश्वरी सीट पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वर्तमान समय में इस विधानसभा सीट से विधायक जेडीएस के जीटी देव गौड़ा हैं। इस बार बार उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैदान में हैं। जीटी देव गौड़ा ने पिछले कई बार से चामुंडेश्वरी सीट से विधायक हैं।
बीजेपी की ओर से राज्य के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदयुरप्पा शिकारीपुरा सीट से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें केवल एक चुनाव में ही हार मिली है, जबकि अन्य सात चुनावों में जीत हासिल की है। पिछले विधानसभा चुनाव (2013) में उन्होंने इस सीट से 24000 की मार्जिन से चुनाव जीता था। हालांकि, वे उस समय कर्नाटक जनता पक्ष की ओर से लड़ रहे थे
जनता दल सेक्युलर की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एच डी कुमारस्वामी इस विधानसभा इस सीट से विधायक हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में बहुत आसानी से इस सीट से जीत हासिल की थी। वे तब 25 हजार से अधिक मतों से जीते थे। इस सीट पर जेडीएस काफी ताकतवर रही है। वहीं, कुमारस्वामी इस बार चन्नापटना सीट से भी चुनाव मैदान में हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस सीट से ही विधायक हैं। उन्होंने यहां से सात चुनाव लड़ें हैं और सभी में जीत हासिल की है। इस बार इस सीट से उनके बेटे यतिंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।
बेल्लारी सिटी विधानसभा सीट भी उन सीट में से है, जिसपर लोगों की नजरें रहने वाली है। इस सीट से विधायक कांग्रेस के अनिल लाड हैं। वहीं, साल 2008 में इस सीट से जीत बीजेपी के गली सोमशेखर रेड्डी को मिली थी।