भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पुरूष और महिला क्रिकेटरों के लिए नया कॉक्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया। जहां पुरुष खिलाड़ियों को चार ग्रेड्स A+, A, B और C में शामिल किया गया, वहीं वहीं महिलाओं के लिए A, B और C ग्रेड निर्धारित किए गए। A+ ग्रेड में आने वाले पुरुष टीम के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलेगा। जबकि A ग्रेड के खिलाडियों को 5 करोड़, B वालों को 3 करोड़ तो C ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए सालानपा दिए जाएंगे।
वहीं ए ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को बीसीसीआई से प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 30 लाख और C ग्रेड के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए सलाना दिए जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा पुरुषों और महिलाओं को दिए जाने वाली राशि में जमीन आसमान का अंतर है। हालांकि अभी तक इस भेदभाव पर किसी महिला खिलाड़ी का कोई बयान नहीं आया है।