रेड कारपेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए लोग

रेड कारपेट पर प्रियंका ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए लोग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका के चर्चा में आने की वजह उनका लुक ही है। दरअसल मंगलवार को प्रियंका न्यूयॉर्क के सबसे बड़े जश्न मेट गाला 2021 इवेंट में पहुंचीं। इस बार भी प्रियंका का रेड कारपेट वाला लुक देखने वाला था। यहां वो कैथोलिक अवतार में दिखीं।

प्रियंका ने यहां पर बरगंडी कलर का वेलवेट गाउन पहना था जिसमें गोल्ड हुड भी लगा हुआ था। इस ड्रेस में क्राउन भी लगा था। उनके इस कॉस्ट्यूम को Ralph Lauren ने डिजाइन किया है। जानकारी के मुताबिक इस ड्रेस को बनाने में 250 घंटे लगे हैं। डिजाइनर ने खुद बताया कि इस कस्मट गाउन की एंब्रॉयडरी हाथ से बनाई गई है। यह भी बताया जा रहा है कि यह गाउन Jesus से प्रेरित है।

बता दें कि पिछले साल भी इसी इवेंट में प्रियंका अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आईं थीं। प्रियंका को इस लुक को पसंद भी किया गया था लेकिन साथ ही उनका सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ाया गया। बाद में ट्रोलर्स को भी प्रियंका ने ट्रोलर्स को इसका जवाब भी दिया था।

रेड गाउन में पहुंचीं दीपिका-
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी सोमवार को मेट गाला 2021 में शिरकत की। यहां दीपिका रेड कलर के गाउन में नजर आईं। बता दें इस इवेंट में दीपिका दूसरी बार शामिल हुई हैं और वह रेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं पिछले साल दीपिका ने फिल्म ‘XXX: Return Of Xander Cage’से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद वह मेट गाला 2017 का हिस्सा बनीं थीं।

हर साल होता है अगल थीम-
इस इवेंट का हर साल अलग-अलग थीम होता ह। इस साल का थीम ‘हैवनली बॉडीज: फैशन और कैथलिक कल्पना’  (Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination) है। इस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई सेलिब्रिटीज अलग-अलग कैथोलिक अंदाज में पहुंचे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up