आठ साल पूर्व पति की मौत के बाद बीवी गुड़िया उर्फ जहाना की हरकतों से बेटा नाराज रहता था। जहाना गांव के ही एक व्यक्ति से वह शादी करना चाहती थी। बेटे इसका विरोध करते थे। आसपास के लोगों के अनुसार बेटों ने मां को कई बार समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इससे नाराज बेटे मो. तबरेज़ (22 साल) और मो. शाहनवाज (18 साल) ने मां के साथ मारपीट भी की थी।
कहा जा रहा है कि बहन के मरने के बाद इस महिला ने जीजा से शादी कर ली थी। इसी शादी से महिला को चार पुत्र तबरेज़, गुलरेज, शाहनवाज एवं सादाब और दो पुत्री हुई थी। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। शाहनवाज और गुलरेज बाहर रहकर काम करता है। घटना के बाद से छोटा पुत्र सदाब और बेटी नेहा दहशत में हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घटना के पीछे संपत्ति विवाद तो नहीं
वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि घटना के पीछे संपत्ति विवाद हो सकता है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। मां का कहना था की बेटी की शादी होने के बाद सभी के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया जायेगा लेकिन बड़ा पुत्र तबरेज बंटवारे के लिए मां के साथ मारपीट करता था। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला?
भागलपुर जिले के जगदीशपुर के सन्हौली गांव में रविवार की देर रात बड़े पुत्र मो, तबरेज़ ने अपनी मां बीबी गुड़िया उर्फ जहाना 45 की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला को एक गोली आंख और दूसरी गोली पेट में लगी थी।
महिला के पति की मौत करीब आठ वर्ष पूर्व चुकी थी। जिस वक्त यह घटना घटी उस समय महिला के साथ उसका छोटा पुत्र सदाव 12 था। सदाव ने बताया की बड़ा भाई ने मां को गोली मारकर भाग गया।