विराट कोहली आज कल मुंबई में रेस्ट कर रहे हैं। इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अब हाल ही में कोहली ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से सबने ऐसे सवाल पूछने शुरू कर दिए कि आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, विराट कोहली ने ट्वीट किया, इस समय बहुत कुछ हो रहा है…जल्द ही आपको बताऊंगा। विराट के इस ट्वीट के बाद से कई लोगों ने उन्हें कमेंट किया और पूछा कि क्या हुआ।
