अमेरिका में भारतीय मूल की महिला दीपा आंबेकर को न्यूयार्क सिटी के सिविल कोर्ट में अंतरिम न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। चेन्नई में जन्मी राजा राजेश्वरी के बाद दीपा न्यूयार्क में दूसरी महिला न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं।
न्यूयार्क सिटी के महापौर बिल दा ब्लासियो के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 41 साल की आंबेकर को सिविल कोर्ट में नियुक्त किया गया है और वह आपराधिक अदालत में अपनी सेवाएं देंगी। मेयर ने आंबेकर की सिविल कोर्ट में अंतरिम न्यायाधीश की नियुक्ति के साथ-साथ परिवार अदालत के तीन न्यायाधीशों की दोबारा नियुक्ति के बारे में भी घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि 2015 में राजेश्वरी ने आपराधिक अदालत में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही न्यूयार्क सिटी में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बन गईं।