विराट ने कुछ इस अंदाज में अनुष्का को किया विश और कहा…

विराट ने कुछ इस अंदाज में अनुष्का को किया विश और कहा…

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला बर्थ डे है। लिहाजा फैंस को उम्मीद थी कि विराट अपनी पत्नी को कुछ अनोखे अंदाज में विश करेंगे। तो आपको बता दें कि अब फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश किया है।

विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थ-डे माई लव… आई नो यू आर मोस्ट एंड पॉजिटिव पर्ससन… लव यू…। शादी के बाद अनुष्का का ये पहला बर्थडे है लेकिन वो फिर भी बर्थडे का जश्न नहीं मनाएंगी।

कहा जा रहा है कि  अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं उनके पति विराट आईपीएल मैच में व्यस्त हैं। लेकिन यह खबर महज एक अफवाह ही थी।  क्योंकि भले ही अनुष्का अपने बर्थडे का जश्न नहीं मना रही हैं लेकिन अपने पति के साथ बैंगलोर में समय बिता रही हैं। बर्थडे पर अनुष्का विराट और अपने परिवार वालों के साथ डिनर पर जाएंगी।

रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तान विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने के तीसरे मुकाबले के दौरान पत्नी अनुष्का भी  मौजूद रहीं।  शर्मा के रिऐक्शन की खूब चर्चा हो रही है। इस मैच के दौरान विराट ने नॉटआउट 68 रन बनाए और टीम को 175 रनों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया, जो काफी वायरल हुई।

बता दें कि लंबे समय से इन दोनों के अफेयर की चर्चाओं के बाद ये कपल बीते साल 2017 दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे।  टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का की यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

शादी के पहले भी ये कपल कहीं कहीं स्पॉट होते रहते हैं वह सिलसिला आज भी जारी है।  एक तरफ जहां खेल के मैदान में कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का पहुंचती हैं, तो दूसरी तरफ अनुष्का की फिल्म का प्रमोशन कोहली अपने ट्विटर अकाउंट से करते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up