आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिला। नया कप्तान मिलते ही दिल्ली की टीम जो लगातार हार का सामना कर रही थी, अब जीत की पटरी पर लौट आई है। ये सब सिर्फ श्रेयर अय्यर की बदौलत हो सका, जिन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन भी बनाए और इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्होंने अपनी कप्तानी के पदार्पण मुकाबले में ही टीम को जीत दिलाकर बड़े-बड़े खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि श्रेयस ने एडम गिलक्रिस्ट और केविन पीटरसन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को भी पछाड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
बतौर कप्तान पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
खिलाड़ी | रन | टीम | बनाम | साल |
श्रेयस अय्यर | 93 | दिल्ली डेयरडेविल्स | कोलकाता नाईट राइडर्स | 2021 |
एरॉन फिंच | 64 | पुणे वॉरियर्स | किंग्स इलेवन पंजाब | 2013 |
मुरली विजय | 55 | किंग्स इलेवन पंजाब | गुजरात लॉयंस | 2016 |
एडम गिलक्रिस्ट | 54 | डेक्कन चार्जर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 2008 |
इस रिकॉर्ड के साथ ही श्रेयस ने आईपीएल में दिल्ली की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
खिलाड़ी | बनाम | छक्के | साल |
श्रेयस अय्यर | कोलकाता नाईट राइडर्स | 10 | 2021 |
केविन पीटरसन | डेक्कन चार्जर्स | 9 | 2012 |
ऋषभ पंत | गुजरात लॉयन्स | 9 | 2017 |
दिल्ली की टीम ने कल 219 रन बनाए, जो कि आईपीएल के इस सत्र में किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही ये दिल्ली का अबतक का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है। श्रेयस अय्यर आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करने वाले चौेथे युवा कप्तान भी बन गए हैं।