उत्तराखंड के रुड़की में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने सामने आया है। यहां 10 साल पुराने नौकर ने अपने मालिक के पूरे परिवार को गंडासे से काट दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन लड़कियों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं नौकर ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना रुड़की से समीप भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव की है। नौकर ने परिवार के छह लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया।
हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में राज सिंह सैनी पुत्र कालूराम का परिवार रहता है। इसके यहां प्रताप सिंह ठाकुर (50 वर्ष) करीब 10-12 वर्ष से नौकर था। रात करीब 3 बजे प्रताप सिंह ठाकुर ने गंडासे काटकर अपने मालिक राज सिंह (53 वर्ष), उसकी पत्नी बबली (48 वर्ष), पुत्र प्रदीप (17 वर्ष) की हत्या कर दी। जबकि लक्ष्मी (12), आरती (20) और बंजारेवाला से एक रिश्तेदार के यहां से आई शिवानी (17 वर्ष) को घायल कर दिया।
तीनों की हालत गंभीर बनी है। हत्यारोपी प्रताप सिंह ठाकुर ने इसके बाद खुद भी जहर पीकर अपने गले पर भी वार कर लिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त आरोपी प्रताप सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों लड़कियों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंचे। बताया की हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं डीआईंजी पुष्पक ज्योति भी मौके पर पहुंच गए हैं।