सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के प्रोग्राम में बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक नहीं, बल्कि दो बार स्टेज पर पहुंची थीं श्रीदेवी। मां पर बने विशेष प्रोग्राम में बच्चों के गाने सुनकर लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे थे। वहीं श्रीदेवी भी भावुक हो गई थीं। उन्होंने वहां बच्चों से बातें की, उनके बारे में जाना। लाइव हिन्दुस्तान ने बच्चों से बात की और जाना की श्रीदेवी के साथ उन्होंने कैसे बिताए थे ये आखिरी लम्हें…
सोनाक्षी कर
सोनाक्षी ने बताया कि श्रीदेवी मैम सेट पर आ रही हैं, यह पता लगते ही हम सब बच्चों ने उनकी फिल्म के गानों की तैयारी शुरू कर दी। उनके आने के बाद वह गाने की रिहर्सल कर रही थी। ‘मोरनी बागों में बोले आधी रात में…’ तभी सोनाक्षी की बहुत धीमी आवाज उनके कानों में पड़ गई। वह बहुत खुश हुईं और बोलीं, ‘वाह, मोरनी बागों में गाने वाली हो?’ और बहुत खुश हुईं। जब सोनाक्षी गाना गा रही थी, तब भी वह सारा वक्त धीरे-धीरे मुसकराती रहीं, खुश होती रहीं। तब सोनाक्षी को बहुत गर्व महसूस हो रहा था।