जाह्नवी के शौक हैं इतने महंगे

जाह्नवी के शौक हैं इतने महंगे

जाह्नवी कपूर जून में अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। हाल ही में जाह्नवी कपूर को बोनी कपूर के साथ अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान जाह्नवी कपूर पिंक टी-शर्ट और ब्लैक कलर के शूज पहने नजर आ रही हैं। जाह्नवी के इस पूरे अटायर के प्राइज जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, फिल्म रिलीज से पहले ही जाह्नवी 1.50 लाख रुपये के अटायर में नजर आईं। जाह्नवी की पिंक टीशर्ट और ब्लैक जूते गूची ब्रैंड के हैं। अगर उनकी टीशर्ट की कीमत की बात की जाए तो वो 63,597 की है। वहीं उनके गूची के शूज 79,664 हजार के हैं।

जाह्नवी कपूर को बोनी कपूर के साथ सौतेले भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया था। बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कपूर परिवार के करीब आ रहे हैं। हाल ही में खबर थी की अर्जुन बहन अंशुला और सौतेली बहनों जाह्नवी, खुशी के साथ हॉलीडे ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने लंदन घूमने की प्लानिंग कर ली है। वहीं, बीते दिनों अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म नमस्ते लंदन का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे जाह्नवी ने अपनी इंस्टा वॉल पर भी शेयर किया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच की दूरियां कम होती जा रही हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up