DJ Avicii का 28 साल की उम्र में निधन

DJ Avicii का 28 साल की उम्र में निधन

स्वीडन के मशहूर डीजे एविसी (टिम बर्लिंग) का कल देर रात निधन हो गया। एविसी 28 साल के थे। स्वीडिश संगीतकार एविसी का वास्तविक नाम टिम बर्लिंग था। उनका निधन ओमान में मस्कट में हुआ। उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और  एविसी के परिवार में दुख की लहर है।

स्वीडन में जन्मे टिम को दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड के अलावा दो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया था। दो दिन पहले ही उनके एल्बम को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

विदेशी मीडिया के मुताबिक, साल 2014 में उनका गॉल ब्लेडर और अपेंडिक्स का ऑपरेशन भी हुआ था। एविसी की मौत पर उनके फैन्स ने दुख जताया है। इसके बाद उन्होंने टूर की बजाय स्टूडियो से ही अधिक काम किया।  बता दें, एविसी ने दो साल पहले लाइव संगीत से संन्यास ले लिया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up