अब केरल में गांधीजी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अब केरल में गांधीजी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

कन्नूर जिले के तालिपरम्बा कस्बे में गुरुवार को महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतिमा को पहुंचे नुकसान के बारे में  एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा पर चश्मे की नक्काशी को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा प्रतिमा पर जो हार चढ़ाया गया था वह भी नजदीक ही पड़ा मिला।

देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की खबरें आ रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा तालिपरम्बा तालुका कार्यालय के नजदीक लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है उनकी पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से जाता नजर आ रहा। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को प्रतिमा की ओर पत्थर उछालते देखा था,  जिसके बाद वह व्यक्ति भाग गया।

उप तहसीलदार सीवी प्रकाशन ने शिकायत दी है जिसके आधार पर जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up