प्रिंस हैरी-मेगन का पहली नजर वाला प्यार 19 मई को पाएगा मंजिल

प्रिंस हैरी-मेगन का पहली नजर वाला प्यार 19 मई को पाएगा मंजिल

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर तक रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करेंगे। जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी।

इस जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। पहली मुलाकात के बाद उनके बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ीं और हैरी ने मेगन को शाही परिवार का सदस्य बनाने का फैसला कर लिया। हैरी का कहना है, ‘मेरे ऊपर इतनी तेजी से मेगन के प्यार का जादू छाना इस बात की पुष्टि करता है कि कायनात मेरे प्यार के साथ है। सबकुछ शानदार है।’

हैरी को नाकाम प्यार से विराम मिलेगा
मेगन के तलाकशुदा जीवन में जहां खुशहाली आएगी हैरी को भी नाकाम प्यार के किस्सों से विराम मिलेगा। 34 साल की मेगन का तीन साल पहले तलाक हो चुका है, जबकि हैरी 31 वर्ष के हैं और उनके नाकाम प्यार के कुछ किस्से हैं तथा उनका दस साल का सेना का कार्यकाल रहा है।

मेगन का पहला दीदार सुखद आश्चर्य था
हैरी ने पहली मुलाकात याद करते हुए कहा कि जब वह कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने मेगन को देखा तो यह उनके लिए सुंदर आश्चर्य था। हैरी ने कहा कि पूरे शाही परिवार ने उनके रिश्ते को पसंद किया और उन्हें सहयोग दिया। दोनों ने पिछले साल 27 नवंबर को अपने संबंधों की घोषणा की थी। वह एक दिसंबर को पहली बार हैरी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं और उन्होंने क्रिसमस भी शाही परिवार के साथ ही मनाया था।

भाई बोले-डायना नहीं बन सकती मेगन 
मेगन ने अपनी शाही शादी में अपने परिजनों को नहीं बुलाया है। इस कारण उनके परिवार वाले सोशल मीडिया पर भड़के हुए हैं और बयान बाजी कर रहे हैं। इसी क्रम में मेगन के भाई थॉमस जूनियर ने कहा कि मेगन कभी भी डायना नहीं बन सकती हैं। वह ऐसा दिखावा जरूर कर रहीं हैं लेकिन मेगन उनके जैसी कतई नहीं हैं। वह अपने परिवार को तोड़कर घर बसा रहीं हैं, यह एक शाही व्यक्तिक्त बिलकुल नहीं है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up