पिंक को पीपुल मैगजीन ने इस साल की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया है। 38 साल की पिंक पेशे से एक सिंगर हैं और इनका असली नाम एलिसा मोरे है। पीपुल मैगजीन के कवर पेज पर इनकी अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीर प्रकाशित की गई है। साल 2021 के अपने मैगजीन के विशेषांक द ब्यूटीफुल इश्यू सबसे खूबसूरत महिला के लिए एलिसा मोरे को चुना गया है। पिंक के 6 साल की बेटी विलो और 5 महीने का बेटे जैमिसन मून हैं।
