एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज हॉलीवुड में काफी जाना पहचाना नाम हैं। इन दिनों मैरी भारत के उत्तर प्रदेश की सैर करती नजर आ रही हैं। स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताते हुए मैरी ने कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। मैरी भारत की सांस्कृति को जानने और समझने के लिए भारत आई हैं। खबरों की मानें तों उत्तर प्रदेश की सैर करते-करते मैरी भगवान कृष्ण की जन्म भूमि ब्रज भी पहुंची। भारत की संस्कृति को करीब से जानने के साथ ही वे सोशल वर्क कर अपना समय बिता रही हैं। मैरी साथ-साथ इन सब की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती जा रही हैं। और उन्हें काफी सरहाना मिल रही है। बता दें कि मैरी एकरोपोलॉज कनाडा की फेमस एक्ट्रेस हैं, जो हॉलीवुड फिल्म sci-fi सीरीज के लिए जानी जाती हैं।भारत भ्रमण के दौरान एक्ट्रेस मथुरा के संदीपन मुनी में एक स्कूल में पहुंची, जहां मैरी ने बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। फूड फॉर लाइफ संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए जा रहे इस स्कूल में पहुंचने के बाद मैरी ने स्कूल के बच्चों को गोद लिया। बता दें कि मैरी गोद लिए गए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मैरी ने लिखा कि, ‘मेरा बचपन से ही ये सपना था कि मैं कृष्ण और भारत के बारे में जानूं और मेरा ये सपना इस संस्था के जरिए पूरा हो गया है’। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मी और गौरी नाम की दो स्कूली बच्चों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। पोस्ट में मैरी ने बताया कि दोनों बच्चों के पिता उनकी एक साल पहले गैरकानूनी रूप से शादी करना चाहते थे लेकिन एफएफएलवी संस्था ने उन्हें ऐसा करने से रोका और अब दोनों छात्राएं वापस अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए स्कूल आने लगी हैं।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि लड़कियों के वापस स्कूल लौटने से वह भी काफी खुश हैं, अब वो भविष्य में अपने सपने पूरे कर सकेंगी। एक दिन वह शादी करेंगी लेकिन अपनी मर्जी से। बता दें मैरी साल 2017 में फूड फॉर लाइफ संस्था के साथ जुड़ीं थीं।