झारखंड के 34 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी

झारखंड के 34 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी

झारखंड के 34 नगर निकायों के लिए सोमवार सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। अपने शहर की सरकार चुनने के लिए वोटरों में जबर्दस्त उत्साह है। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगा कर खड़े हो गए। युवा, बजुर्गु, महिला सभी अपने शहर की सरकार चुनने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने  शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1065 बूथों को अतिसंवेदनशील और  981 को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। रविवार देर शाम तक बूथों तक मतदान दल पहुंच चुका है।

जमशेदपुर  आदित्यपुर नगर निगम के कुलुपटंगा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 101, 102 ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। इन बूथों पर हंगामे के कारण अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

 

-धनबाद:  धनबाद नगर निगम के वार्ड 31 के बूथ नंबर 20-22 में मतदान के दौरान हंगामा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।

-जमशेदपुर:  आदित्यपुर नगर निगम के कुलुपटंगा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 101, 102 ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। इन बूथों पर हंगामे के कारण अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

-धनबाद   धनबाद नगर निगम के वार्ड 31 के बूथ नंबर 20-22 में मतदान के दौरान हंगामा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।

-धनबाद : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं को पैसे की लालच देने के आरोप में ग्रामीण एसपी ने सुबह चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में वार्ड पार्षद निर्मला देवी के पति चंदू साव, पार्षद प्रत्याशी मीना देवी के पुत्र, बसपा के उपाध्यक्ष प्रत्याशी सोमामा ओसाल एवं दीपक सिन्हा शामिल हैं। मामले की पड़ताल हो रही है।

– देवघर नगर निगम उप चुनाव :  सुबह नौ बजे तक 16.36 प्रतिशत वोट

-धनबाद : देवघर के मधुपुर नगर परिषद में पहले दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

-हजारीबाग के लोहसिंघना में बोगस वोटिंग करते दो गिरफ्तार

जमशेदपुर
नगर निकाय चुनाव : 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
1. आदित्यपुर नगर निगम : 11 प्रतिशत
2. कपाली नगर परिषद : 05 प्रतिशत
3. चाईबासा नगर परिषद : 16 प्रतिशत
4. सरायकेला नगर पंचायत  : 13 प्रतिशत
5. चाकुलिया नगर पंचायत  : 19.68 प्रतिशत

-धनबाद नगर निगम चुनाव
धनबाद नगर निगम के दो वार्डों में पहले घंटे का मतदान प्रतिशत
वार्ड 31: 12.60 प्रतिशत
वार्ड 40: 13.44 प्रतिशत

-धनबाद

दुमका में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
दुमका नगर परिषद:14.76%
बासुकीनाथ नगर पंचायत:18.36 %

 

-धनबाद
साहिबगंज जिले में पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत
साहेबगंज नगर परिषद :    12 प्रतिशत
राजमहल नगर पंचायत:   11.5 प्रतिशत
बरहरवा नगर पंचायत:    12.5 प्रतिशत

-कोडरमा में शहरी सरकार चुनने को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू। पहले मतदान, फिर जलपान की तर्ज पर मतदान शुरू। बूथ 24(1) और 24(2) में सुबह 7 बजे से वोटिंग। वोटरों में जबदस्त उत्साह। बूथों पर लगी है लाइन।

-धनबाद:  फुसरो नगर परिषद: सुबह 7-9 बजे तक 12.91 फीसदी मतदान चिरकुंडा नगर परिषद: पहले दो घंटे में 17 प्रतिशत मतदान

-जमशेदपुर:  कपाली में बूथ नंबर 9 में करीब ढाई घंटे बाद शुरू हुआ मतदान। ईवीएम में थी खराबी।

-धनबाद: देवघर के मधुपुर अंतर्गत संत जोसफ मध्य विद्यालय के आदर्श बूथ संख्या 192 में 24 वोट पड़ने के बाद उपाध्यक्ष पद की ईवीएम खराब हो गई। उसे ठीक कराने के बाद पुनः मतदान शुरू कराया गया।

-जमशेदपुर कपाली में ईवीएम में खराबी के कारण बूथ नंबर 9 झारखंड पब्लिक स्कूल ताजनगर में अबतक शुरू नहीं हो सका मतदान।

जमशेदपुर : कपाली में बूथ नंबर 16 में ईवीएम में चुनाव चिह्न की गड़बड़ी मिलने के बाद मतदान डेढ़ घंटे से रुका है। 1034 में सिर्फ दो ही वोट पड़े हैं। ईवीएम बदलने की हो रही है तैयारी।

-जमशेदपुर:  कपाली में इसी ईवीएम में तीर-कमान की चगह सिर्फ तीर का निशान होने के कारण उपाध्यक्ष पद का चुनाव रद करना पड़ा।

-जमशेदपुर कपाली में ईवीएम में चुनाव चिन्ह में गड़बड़ी को लेकर उपाध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित।

-जमशेदपुर:  कपाली नगर परिषद के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चुनाव चिंह्न-तीर कमान की जगह सिर्फ  तीर का निशान होने से मतदान रुका। झामुमो समर्थकों ने किया हंगामा। मतदान रुका। एसडीओ ने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर चुनाव रद होगा।

 

 

हर मतदाता को डालने हैं तीन वोट

चुनाव में हर मतदाता को तीन वोट डालने हैं। इन में एक महापौर या अध्यक्ष के लिए, एक उपमहापौर या उपाध्यक्ष के लिए और एक वार्ड पार्षद के लिए होंगे। तीनों के लिए अलग-अलग ईवीएम होंगे। अगर एक भी उम्मीदवार आपको पसंद नहीं है तो आप नोटा का विकल्प भी चुन सकते हैं।

 

ये जरूर करें

-मतदाता पहचान-पत्र या दूसरे वैकल्पिक दस्तावेज जरूर रख लें।

-बुजुर्ग, नेत्रहीन या निःशक्त वोटरों के साथ परिवार का एक सदस्य जरूर हो।

– मतदाता पर्ची नहीं हो तो निर्वाचन में लगे कर्मचारियों से मांग लें।

-ईवीएम को लेकर कोई आशंका हो तो पीठासीन पदाधिकारी से मिलकर दूर कर लें।

ये जरूर सोचें

आपका शहर या वार्ड कैसा हो।

आपका प्रत्याशी कैसा हो।

आपके पसंद का उम्मीदवार दूरगामी दृष्टि वाला है।

वोटर आईडी के अलावा ये पहचान-पत्र भी  मान्य

राशन कार्ड

पैन कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस

बैंक या डाकघर का पासबुक

पासपोर्ट

मनरेगा जॉब कार्ड

सरकारी कर्मचारी का विभागीय परिचय-पत्र

पीएसयू कर्मचारी का परिचय-पत्र

स्वास्थ्य बीमा कार्ड

पेंशन कार्ड

मैट्रिक का फोटोयुक्त एडमिट कार्ड

स्वतंत्रता सेनानी का फोटोयुक्त पहचान-पत्र

मतदान की अवधि: सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक।

यहां नगर निकाय चुनाव

नगर निगम-रांची, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर

नगर परिषद- चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, रामगढ़, फुसरो, दुमका, मधुपुर, चिरकुंडा, गोड्डा, मिहिजाम, पाकुड़, साहिबगंज,चाईबासा, कपाली

नगर पंचायत -बुंडू, खूंटी, हुसैनाबाद, छतरपुर, लातेहार, नगरऊंटारी, डोमचांच, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बरहरवा, राजमहल,सरायकेला व चाकुलिया।

यहां उपचुनाव

झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष तथा विश्रामपुर और देवघर के एक-एक वार्ड और धनबाद नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव होंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up