ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों के लिए GK और मैथ्स के 10 मॉडल प्रश्न

ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों के लिए GK और मैथ्स के 10 मॉडल प्रश्न

RRB Recruitment 2021 Railway 90000 vacancy : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों में कामयाबी हासिल करना आसान नहीं होगा। प्रतियोगिता कड़ी होगी क्योंकि करीब 260 लोगों में से एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड को ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए कुल 2.37 करोड़ वैध आवेदन मिले हैं। इसका मतलब है कि 2 करोड़ 37 लाख उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होगा। ग्रुप डी पदों के लिए अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

यहां हम आपको लगातार ऐसे प्रश्न मुहैया करा रहे हैं जिनकी प्रैक्टिस कर आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इस बार सोल्व करें गणित और जीके से जुड़े प्रश्न- 

इन प्रश्नों के उत्तर सबसे नीचे दिए गए हैं। 

प्रश्न-1: 15 पेनों की लागत मात्र 12 पेन बेच कर पूरी की गई। लाभ का प्रतिशत बताएं।
क. 16.50 प्रतिशत
ख. 20 प्रतिशत
ग. 25 प्रतिशत
घ. 40 प्रतिशत

प्रश्न-2: यदि कोई वस्तु 11 प्रतिशत हानि पर 178 रुपये में बेची जाती है, तो 11 प्रतिशत लाभ पर बेचने के लिए उसका विक्रय मूल्य क्या होगा?
क. 220 रुपये

ख. 220.50 रुपये
ग. 222 रुपये
घ. 267 रुपये

प्रश्न-3: 10 प्रतिशत वार्षिक की दर से 6 महीने के लिए देय रु. 1260 के बिल पर सही डिस्काउंट कितना होगा?
क. 60 रुपये
ख. 80 रुपये
ग. 160 रुपये
घ. 260 रुपये

प्रश्न-4: भारत कलाभवन संग्रहालय कहां स्थित है?
क. आगरा
ख. लखनऊ
ग. इलाहाबाद
घ. वाराणसी

प्रश्न-5: निम्नलिखित में कौन सा शब्द हमारे तारामंडल के आकार को सही-सही दर्शाता है- 
क. गोलाकार
ख. अंडाकार
ग. सर्पिलकार
घ. बंद सर्पिल

प्रश्न-6: भारत में —– सबसे घना वन है-
क. पिचवरम
ख. पिटारा
ग. सुंदरबन
घ. भितरकनिका

प्रश्न-7: बी2बी का विस्तार क्या है?
क. बॉर्डर टू बॉर्डर
ख. बिजनेस टू बिजनेस
ग. बिजनेस टू बॉर्डर
घ. बॉर्डर टू बिजनेस

प्रश्न-8: भारत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनने वाली पहली महिला कौन थीं?
क. वी. एस. रमादेवी
ख. सरोजिनी नायडू
ग. एक के बेदी
घ. फातिमा बीबी

प्रश्न-9: एक समकोण त्रिभुज, जिसका आधार 6 मीटर और कर्ण 6.5 मीटर हो, का क्षेत्रफल कितना होगा? 
क. 6.5 वर्ग मीटर
ख. 7.5 वर्ग मीटर
ग. 8.5 वर्ग मीटर
घ. 9.5 वर्ग मीटर

प्रश्न-10: यदि किसी त्रिभुज के एक कोण का द्विभाजक विपरीत दिशा में द्विभाजित करता हो, तो उस त्रिभुज को क्या कहेगे:
क. विषम भुज
ख. समद्विबाहु
ग. समकोण
घ. समबाहु

उत्तर- 1. ग. 2.ग. 3.क 4.घ 5.ग 6.ग 7.ख 8.क 9.ख 10.ख

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up