नोनका सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति

नोनका सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति

जापान के उत्तरी प्रांत होक्काइडो के निवासी 12 साल के मसाजो नोनका को विश्व के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष की मान्यता दी गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि नोनका का जन्म 25 जुलाई 1905 को हुआ था। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्हें अशोरो शहर के मेयर से पुरस्कार व केक भी मिला।

अशोरो में ही नोनका का जन्म हुआ था और मौजूदा समय में वह यहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। नोनका ने कहा कि वह टीवी पर सूमो कुश्ती व संगीत सुनना पसंद करते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडिटर इन चीफ क्रेग ग्लेंडे ने कहा, नोनका की उपलब्धि असाधारण है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up