आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

दलित संगठनों द्वारा दो अप्रैल को किये गये हिंसक प्रदर्शन के बाद आज ताजनगरी में हाई अलर्ट के बीच योगी सरकार के कई मंत्री आगरा आ रहे हैं। आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलितों द्वारा की गयी हिंसा के बाद भी भाजपा को दलितों का हितैषी बताया और कहा कि सभई राज्यों की भाजपा सरकार दलितों के साथ है। उनके अलावा कई मंत्रियों के आज आगरा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं।

ताजनगरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का आगरा कैण्ट पर भाजपाइयों फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए दलितों द्वारा किए गये हिंसक प्रदर्शन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही दलितों की सच्ची हितैषी है। उत्तर प्रदेश के साथ ही सभी राज्यों में भाजपा सरकार दलितों के साथ है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों का साथ देने की बात कहकर कुछ दल अपनी दुकानें चला रहे हैं, जिसका जवाब आगामी चुनाव में उन दलों को मिलने जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up