दुल्हन की हुई मैजिकल एंट्री सभी रह गए दंग

दुल्हन की हुई मैजिकल एंट्री सभी रह गए दंग

दुल्हन के लिए शादी एक खास दिन होता है और इसे स्पेशल बनाने के लिए वो क्या कुछ नहीं करती। इसके लिए महीनों पहले से प्लानिंग शुरू हो जाती है। कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर चीज स्पेशल देखी जाती है। यही नहीं इसके लिए वेडिंग प्लानर भी रखे जाते हैं। शादी को स्पेशल बनाने का चीन का यह मामला अपने आप में अलग है। यहां दुल्हन ने एंट्री के लिए ऐसा तरीका निकाला कि सभी देखकर दंग रह गए।

दुल्हन की इस एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शंघाईस्ट फेसबुक पेज पर इसे शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 23,000 लोग शेयर कर चुके हैं और करीब इसे 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे दुल्हन अपनी जग पर खड़ी रहती है और उसका वेल यानी दुपट्टा उड़कर उसके पास आता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up