मिट्टी खाए बिना नहीं रह सकता यह 100 वर्षीय वृद्ध

मिट्टी खाए बिना नहीं रह सकता यह 100 वर्षीय वृद्ध

झारखंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 100 वर्षीय बुजुर्ग 89 सालों से मिट्टी खाकर जिंदा है। अब हाल कुछ यूं हो चला है कि जो पहले गरीबी के चलते मिट्टी खाने को मजबूर था, अब ये एक दिन भी बिना मिट्टी खाए रह नहीं सकता।

मामला झारखंड के साहिबगंज का है। जहां 100 वर्षीय करू पासवान मिट्टी खाए बिना नहीं रह सकते। उनका कहना है कि उन्होंने 11 साल की उम्र में गरीबी की वजह से मिट्टी खाना शुरू किया था, बाद में वह उनकी आदत बन गई। करू के शरीर को अब मिट्टी की ऐसी लत लग चुकी है कि बिना इसे खाए वह जीवित नहीं रह सकते हैं।

इससे पहले झारखंड में भुखमरी से एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll Up